विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2017

एडमिशन 2017: दिल्ली सरकार ने घोषित किए नर्सरी, केजी, फर्स्ट क्लास के रिजल्ट

एडमिशन 2017: दिल्ली सरकार ने घोषित किए नर्सरी, केजी, फर्स्ट क्लास के रिजल्ट
नयी दिल्ली: दिल्ली सरकार ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में सत्र 2017 के लिए एडमिशन को लेकर नर्सरी, केजी और पहली कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस वर्ष लिस्ट में 150 सर्वोदय स्कूलों को शामिल किया गया है. स्कूलों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेश 4 मार्च से शुरू हुए थे और 18 मार्च तक चले थे. पिछले वर्षों की तरह इस साल भी नर्सरी एडमिशन की प्रक्रिया कुछ वजहों को लेकर चर्चा में रही. 

यूं चेक करे रिजल्ट 
- http://www.edudel.nic.in पर जाएं 
- Government School Admission के लिंक पर क्लिक करें 
- Complete Result of Draw of Lots for Nursery / KG / I  के लिंक पर क्लिक करें 
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और अपने वार्ड के नाम की लिस्ट देखें. 

लिस्ट में रजिस्ट्रेश नंबर, छात्र का नाम, दिए गए स्कूल का आईडी, स्कूल का पता और एडमिशन स्थित का जिक्र किया गया है. लिस्ट में एडमिश की कन्फर्म और वेटिंग की स्थिति भी बताई गई है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Nursery Admission, Delhi Nursery Admission Result 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com