Delhi Bugdet 2021: दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज दिल्ली विधानसभा में पहला ई बजट पेश किया. इस दौरान मनीष सिसोदिया ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में वर्चुअल मॉडल स्कूल की शुरुआत की जाएगी, जिसका लाभ कोई भी दुनिया के किसी भी कोने से बैठकर उठा सकेगा.
वर्चुअल मॉडल स्कूल की विशेषताएं
इस संबंध में आगे जानकारी देते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा, "दिल्ली में वर्चुअल मॉडल स्कूल की शुरुआत होगी. यह दुनिया में अपनी तरह का पहला स्कूल होगा, जहां कोई चार दीवारी नहीं होंगी और दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर आप दिल्ली के शिक्षा मॉडल का लाभ उठा सकेंगे. ऐसे स्कूल की डिजाइन का काम शुरू हो गया है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए मनीष सिसोदिया ने 69 हज़ार करोड़ का बजट प्रस्तुत किया, जो कि पिछली बार से 4 हज़ार करोड़ ज़्यादा है. सिसोदिया ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर दिल्ली में देशभक्ति पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी, ताकि हर बच्चा देशभक्त बने. हर पढ़ा-लिखा व्यक्ति महिलाओं के लिए सम्मान रखे, स्कूलों में देशभक्त व्यक्ति तैयार करेंगे. शिक्षा को जनांदोलन बनाने की जरूरत है. पढ़े-लिखे सफल युवाओं को उन छात्रों के लिए मदद करने के लिए कहेंगे, जो बच्चे संसाधन की कमी से जूझ रहे हैं.
दिल्ली में नया सैनिक स्कूल खोला जाएगा
उप-मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली में नया सैनिक स्कूल खोलेंगे, दिल्ली में फिलहाल एक भी सैनिक स्कूल नहीं है. दिल्ली के बच्चों को NDA के लिए तैयार करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मुफ्त कोविड वैक्सीन लगती रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं