विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2020

CM योगी का आदेश- यूपी के 13 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य 15 दिसंबर से पहले हो शुरू

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश के 13 जिलों में स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य 15 दिसम्बर 2020 से पहले प्रारम्भ कराए जाने के निर्देश दिए हैं.

CM योगी का आदेश- यूपी के 13 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य 15 दिसंबर से पहले हो शुरू
UP CM Yogi Adityanath ने यूपी के 13 मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य 15 दिसंबर से पहले शुरू करने का आदेश दिया है.
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश के 13 जिलों में स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कार्य 15 दिसम्बर 2020 से पहले प्रारम्भ कराए जाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि इसके लिए समयबद्ध ढंग से कार्रवाई की जाए. मुख्‍यमंत्री शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों, राज्य आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर तथा पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय गोरखपुर आदि परियोजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे थे.

 राज्‍य सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सुलतानपुर, चन्दौली, बुलंदशहर, पीलीभीत, औरैया, बिजनौर, कानपुर देहात, कुशीनगर, गोंडा, कौशाम्बी, सोनभद्र, ललितपुर व लखीमपुर खीरी में मेडिकल कालेज स्वीकृत किए गए हैं.

 मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों के प्रारम्भ के साथ ही उनके पूर्ण होने की तारीख भी निर्धारित होनी चाहिए. उन्‍होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों के निर्माण में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए. उन्होंने कहा कि गोरखपुर में राज्य आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास 25 जनवरी 2021 से पूर्व कराकर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CM Yogi Adityanath, 13 Medical Colleges Of UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com