- 10 मई को होनी है CLAT 2020 की परीक्षा.
- परीक्षा के पैटर्न में होगा बदलाव.
- कंप्रिहेनसन पैटर्न में पूछे जाएंग सवाल.
CLAT 2019: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (Consortium of National Law Universities) ने अगले साल होनी वाली कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) परीक्षा की तारीख (CLAT 2020 Exam Date) की घोषणा कर दी है. अगले साल 10 मई 2020 को रविवार को क्लैट की परीक्षा आयोजित की जाएगी. बता दें परीक्षा को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन दिसंबर के आखिरी हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा. 1 जनवरी से उम्मीदवार परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. बता दें कि क्लैट की परीक्षा (CLAT Exam) उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो देश की अलग-अलग नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना चाहते हैं. परीक्षा को लेकर कंसोर्टियम की बेंगलुरु में एक अहम बैठक हुई. जहां परीक्षा को लेकर सभी अहम मुद्दो पर चर्चा की गई. खास बात यह है कि अगले साल होने जा रही इस परीक्षा में थोड़ा बदलाव किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- CTET Admit Card 2019: सीटेट एडमिट कार्ड मोबाइल पर एक क्लिक में करें डाउनलोड
कंसोर्टियम ने अंडरग्रेजुएट स्तर की इस प्रवेश परीक्षा में सवाल पूछे जाने के तरीके में बदलाव करने का मन बना लिया है. कंसोर्टियम ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर कहा है कि अगले साल कंप्रिहैनसन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. ये सवाल क्वांटिटेटिव टेकनीक, अंग्रेजी, समसामयिक मुद्दों व रीजनिंग से पूछे जाएंगें. बैठक में परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों की संख्या कम करने का फैसला भी किया है. पहले क्लैट की परीक्षा में 200 सवाल पूछे जाते थे, लेकिन अब सवालों की संख्या घटाकर 120 से 150 कर दी जाएगी.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
इस बदलाव पर बोलते हुए कंसोर्टियम के अध्यक्ष और नालसार यूर्निवर्सिटी के वीसी फैजान मुस्तफा ने बताया कि 2 घंटे की अवधि में छात्रों से 200 सवाल करना सही नहीं है, कहीं न कहीं इससे उम्मीदवरों पर अतिरिक्त दबाव बनता है. बता दें कि परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा जबकि परीक्षा ऑफलाइन तरीक से ही आयोजित की जाएगी.
प्रो. मुस्तफा का कहना है कि हमने यह फैसला इसलिए भी लिया है ताकि अधिक से अधिक योग्य और सक्षम उम्मीदवारों को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में दाखिला मिले.
साथ ही उनके पास टेक्स्ट रीड करने और रीजनिंग का कौशल भी हो. इसी तरह पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर भी कंप्रिहेनसन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में डिस्क्रिप्टिव हिस्सा पिछले साल जैसा ही रहेगा. बता दें कि कंसोर्टियम ने कार्यकारी परिषद क्लैट 2020 को यह जिम्मेदारी दी है कि वो एलएलएम में कट ऑफ से दाखिला दिए जाने की संभावना को तलाशे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं