CGBSE 12 Board Exam 2021: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) आज 1 जून से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित कर रहा है. छात्र अपने घरों पर रहकर ही बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे. छात्रों को प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं दे दी जाएंगी और उन्हें पांच दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाएं वापस जमा करनी होंगी.
अगर कोई छात्र पांच दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिका जमा नहीं कर पाता है, तो उन्हें परीक्षा में अनुपस्थित माना जाएगा. परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं जमा करते समय छात्रों को अपनी अटेंडेंस भी मार्क करनी होगी.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
CGBSE किसी भी उत्तर पुस्तिका को पोस्ट या किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं करेगा.
छात्रों को उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जाते समय मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने की भी सलाह दी गई है.
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
CGBSE बोर्ड ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 31 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए थे.
रेगुलर पाठ्यक्रमों के लिए 12वीं कक्षा के हॉल टिकट के साथ बोर्ड ने वोकेशनल कोर्स के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं