केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (Central Consumer Protection Authority) ने मंगलवार को तीन कोचिंग संस्थानों (coaching institutes) को उनके छात्रों के प्रतियोगी परीक्षाओं (competitive examinations) में ‘टॉप' करने संबंधी झूठे दावों (false claims) के लिए नोटिस जारी किया है. सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे ने यह जानकारी दी है.
सीसीपीए की मुख्य आयुक्त निधि खरे (Nidhi Khare) ने कहा कि प्राधिकरण को संबंधित मामले से कई शिकायतें मिलने के बाद ‘तीन कोचिंग संस्थानों' को नोटिस जारी किया गया है. खरे ने सीसीपीए के गठन के दो साल पूरे होने पर मीडिया को जानकारी देते हुए संवाददाताओं से कहा कि इन कोचिंग संस्थानों में कई अखिल भारतीय स्तर पर उपस्थिति है जबकि कुछ की मौजूदगी क्षेत्रीय स्तर पर है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कोचिंग संस्थान अपने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सबसे अधिक अंक पाने का झूठा दावा करते हुए अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कुछ विद्यार्थियों ने ऐसे कोचिंग संस्थानों में कभी पढ़ाई ही नहीं की है. छात्रों को संस्थान में पढ़ने के लिए आकर्षित करने के इरादे से विज्ञापन के माध्यम से इस तरह के झूठे दावे किए जा रहे हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं