प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:
राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा 2018 (NEET) की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर आई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET 2018) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 8 फरवरी से शुरू हो चुका है और 9 मार्च 2018 तक चलेगा (11 बजकर 50 मिनट तक). कैंडिडेट एग्जाम फीस 10 मार्च 2018 तक जमा कर सकते हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की फीस सामान्य वर्ग के कैंडिडेट के लिए 1400 रुपये है, वहीं एससी और एसटी वर्ग के कैंडिडेट के लिए 750 रुपये निर्धारित की गई है. परीक्षा 6 मार्च 2018 को आयोजित की जाएगी.
बता दें कि देश भर में एमबीबीएस/बीडीएस कोर्स के लिए मेडिकल और डेंटल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट परीक्षा का आयोजन किया जाता है.
CBSE NEET 2018: कैसे करें आवेदन:
सीबीएसई नीट की आधिकारिक वेबसाइट अभी काम नहीं कर रही है, इसलिए कैंडिडेट को तब तक के लिए इंतजार करने को कहा गया है.
उम्र सीमा : नीट परीक्षा के लिए आवेदक की उम्र सीमा परीक्षा की तिथि तक 17 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांगों के लिए यह उम्र सीमा 30 साल तक की गई है.
योग्यता : कैंडिडेट का फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या बायोटेक्नलॉजी और इंग्लिश के साथ इंटरमिडिएट 50 फीसदी मार्क्स के साथ पास होना अनिवार्य है. आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट के लिए 40 फीसदी अंक होना अनिवार्य है.
CBSE NEET 2018: आवेदकों को लिए कुछ अहम प्वाइंट्स

- 12वीं बोर्ड का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट भी इस परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य हैं.
- NEET 2018 के रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर होना अनिवार्य है.
- जम्मू-कश्मीर, असम और मेघालय से 12वीं की परीक्षा पास या इस बार शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को पासपोर्ट नंबर, राशन कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट नंबर या कोई वैध सरकारी पहचान नंबर इंटर करना होगा. इसके बाद इन राज्यों के कैंडिडेट एग्जाम सेंटर के शहर का चयन कर सकते हैं.
- कैंडिडेट्स डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिग के जरिये शुल्क जमा कर सकते हैं.
- इस एकेडमिक सत्र से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के छात्र भी 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटा सीट के योग्य होंगे.
- इस साल सभी नीट के परीक्षार्थियों के लिए एक ही प्रश्न पत्र होगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Central Board Of Secondary Education, Cbse Neet 2018