- पेपर में 1 नंबर वाले 20 ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे.
- NCERT की किताब में दिए गए सभी जरूरी टॉपिक्स कवर करें.
- किताब में दिए गए सभी डायग्राम को समझें.
सीबीएसई के 12वीं (CBSE Class 12) के स्टूडेंट्स जो साइंस साइड से आते हैं उन्हें केमिस्ट्री (CBSE Chemistry) की तैयारी पर अधिक फोकस करना होगा. केमिस्ट्री का सिलेबस काफी लंबा होता है. स्टूडेंट्स को NCERT की किताब में दिए गए सभी जरूरी टॉपिक्स कवर करने चाहिए. केमिस्ट्री का पेपर 70 अंकों का होगा, जिसमें सभी सवाल कंपलसरी होंगे. इस पेपर में 1 नंबर वाले 20 ऑब्जेक्टिव सवाल होंगे. वहीं, पेपर में 2 नंबर, 3 नंबर और 5 नंबर के सवाल भी होंगे. आइये जानते हैं एक्सपर्ट द्वारा दी गई केमिस्ट्री पेपर की तैयारी की टिप्स (CBSE Class 12 Chemistry Preparation Tips) के बारे में..
ऐसे करें केमिस्ट्री पेपर की तैयारी (CBSE 12th Chemistry Preparation Tips)
- सबसे पहले सभी यूनिट्स को कठिनाई के हिसाब से क्रमानुसार लगाएं, इसके बाद आसान से कठिन चैप्टर को पढें
- किताब में दिए गए सभी डायग्राम को समझें.
- कठिन कॉन्सेप्ट जैसे- मैटलर्जी, पॉलिमर्स, पी-ब्लोक आदि को याद करने के लिए फ्लो चार्ट्स और माइंड मैप्स की मदद लें.
- Assertion-Reason (तर्क और कारण) टाइप के सवालों के जवाब दोनों स्टेटमेंट्स को समझने के बाद ही दें.
- सभी यूनिट्स के रिवीजन के बाद टाइम लिमिट के अंदर सैंपर पेपर्स सॉल्व करें.
फिजिकल केमिस्ट्री
- सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रो-केमिस्ट्री और कैमिकल कायनेटिक जैसे चैप्टर्स के लिए न्यूमेरिकल के साथ थ्योरेटिकल कॉन्सेप्ट तैयार करें.
- सभी नियमों और स्टेटमेंट्स को याद करें.
CBSE Class 10: 10वीं के स्टूडेंट्स इन टिप्स को फॉलो कर करें साइंस की तैयारी, मिलेंगे अच्छे नंबर
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
न्यूमेरिकल प्रॉब्लम्स
- सवाल में दी गई जानकारी (विभिन्न वेरिएबल्स की वैल्यू) लिखें.
-फॉर्मूला में दिए गए वैल्यूज को वैकल्पिक वैल्यूज से बदलने से पहले वैरिएबल्स की यूनिट्स को चेक करें.
- जरूरी फॉर्मूले लिखें.
- कैल्कुलेशन की हर स्टेप को दिखाए जिससे की हर स्टेप के नंबर मिल सके.
- करेक्ट यूनिट के साथ आंसर स्टेटमेंट लिखें.
इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री
- चैप्टर D के सिंपल नोट्स बनाएं और F ब्लॉक एलीमेंट्स को क्वेश्चन-आंसर फॉर्म में लिखें.
- P ब्लॉक सेगमेंट के रिएक्शंस की दो कैटेगरी में लिस्ट बनाएं.
A) कई बार बोर्ड परीक्षा में पूछे गए सवाल
B) बोर्ड परीक्षा में गिनी चुनी बार पूछे गए सवाल
CBSE Exam 2020: 12वीं के स्टूडेंट्स ऐसे करें अंग्रेजी सब्जेक्ट की तैयारी, ये हैं एक्सपर्ट की टिप्स
ऑर्गेनिक केमिस्ट्री
- विभिन्न मैकेनिस्म्स और कर्व्ड नोटेशन के हर स्टेप की प्रैक्टिस करें.
-कैमिकल टेस्ट पर आधारित सवालों के जवाब देने के लिए हर कंपाउंड के कैरेक्टरिस्टिक टेस्ट सीखें जिसे ऑर्गेनिक कंपाउंड के विभिन्न जोड़ों में इस्तेमाल किया जा सकता है. जैसे
Q- अंतर बताएं- A) फेनॉल और एनीलाइन, B) फेनॉल और एथाइल बेन्जोएट
A- दोनों ही हिस्सों के लिए न्यूट्रल फेरिक क्लोराइड टेस्ट इस्तेमाल किया जा सकता है, जो सिर्फ फेनॉल से संभव है.
खुद पर विश्वास रखें और हमेशा प्रोटॉन की तरह पॉजिटिव सोचें..
(ये टिप्स DPS Noida में केमिस्ट्री की HOD पूनम जीना ने दी हैं.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं