विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2020

CBSE ने कैंसिल की बोर्ड की परीक्षाएं, स्टूडेंट्स ने HRD मंत्री से कहा- JEE और NEET पर भी सुनाएं फैसला

CBSE बोर्ड परीक्षाओं पर अंतिम फैसला आने के बाद स्टूडेंट्स HRD मंत्री से जेईई और नीट परीक्षाओं पर भी अंतिम फैसला सुनाने की मांग कर रहे हैं.

CBSE ने कैंसिल की बोर्ड की परीक्षाएं, स्टूडेंट्स ने HRD मंत्री से कहा- JEE और NEET पर भी सुनाएं फैसला
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

सीबीएसई (CBSE) ने आज सुप्रीम कोर्ट में बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का अहम फैसला सुना दिया है. सीबीएसई ने कहा कि 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच होनी वाली बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द किया जाता है. केंद्र सरकार और सीबीएसई की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोर्ट में पेश हुए. सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने बताया कि बोर्ड ने 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी हैं. हालांकि, 12वीं बोर्ड के बच्चों को एग्जाम देने का विकल्प भी दिया जाएगा, लेकिन यह तब होगा, जब हालात बेहतर हो जाएंगे. वहीं, दूसरी ओर जुलाई में जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स भी अपने परीक्षाओं पर अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं. 

दरअसल, देश में कोरोनावायरस के चलते हालात लगातार बिगड़ रहे हैं. ऐसे में जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा में शामिल होने वाले स्टू़डेंट्स HRD मंत्री और एनटीए (NTA) से परीक्षाओं पर अंतिम फैसला जल्द से जल्द सुनाने की मांग कर रहे हैं. बता दें कि इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए जेईई मेन एग्जाम आयोजित किया जाता है. वहीं, मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को नीट एग्जाम देना होता है.  


एक स्टूडेंट ने लिखा, "सर मैं बहुत ज्यादा उदास हूं. सर प्लीज जेईई और नीट एग्जाम के बारे में कुछ जवाब दें. जेईई मेन और नीट परीक्षाओं के स्थगित होने की खबर के बाद हम पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं. मैं आपसे निवेदन करता हूं कि परीक्षाओं पर अपना फैसला स्पष्ट करें."

एक दूसरे स्टूडेंट ने लिखा, "सर प्लीज जेईई और नीट  एग्जाम के बारे में भी जानकारी दें. हमारी परेशानी समझिए. बहुत लंबा समय गुजर चुका है. हम आपका हर ट्वीट आशा के साथ चेक करते हैं. सर प्लीज अपडेट दें. "

एक स्टूडेंट ने एनटीए को लिखा, "हम आपसे जेईई और नीट एग्जाम के बारे में अपडेट देने का अनुरोध करते हैं. जितना जल्दी हो सके जवाब दें."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE BOARD EXAMS CANCEL, JEE MAIN EXAM 2020, NEET EXAM 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com