CBSE Class 10th, 12th Board Exam 2024: सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2024 अगले साल 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं जो 10 अप्रैल तक चलेंगी. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च 2024 तक चलेंगी. वहीं सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई ने 2024 की बोर्ड परीक्षा के संबंध में एक नोटिस बीते महीने में जारी किया है. इससे पहले 12 मई को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को जारी करते हुए आगामी वर्ष की बोर्ड परीक्षा तारीख का ऐलान कर दिया था. सीबीएसई ने कहा था 2024 में बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी. हालांकि बोर्ड ने अभी तक सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट जारी नहीं की है. नवंबर का महीना चल रहा है, इसलिए सीबीएसई बोर्ड के लाखों छात्र बेसब्री से सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
सूत्रों की मानें तो सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा की डेटशीट दीवाली के बाद जारी की जाएगी. दीवाली का त्योहार देशभर में रविवार, 12 नवंबर को मनाया जाएगा. ऐसे में संभावना है कि सीबीएससी बोर्ड के छात्रों को अगले हफ्ते बोर्ड परीक्षा डेटशीट की विस्तृत जानकारी मिल जाए.
बीते ट्रेंड की बात करें तो सीबीएसई बोर्ड परीक्षा से करीब 55 दिन पहले डेटशीट जारी करता रहा है और सीबीएसई बोर्ड की थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होने वाली हैं वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 या 2 जनवरी से शुरू होंगी. अगर सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू होंगी, तो उस हिसाब से सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेटशीट जल्द से जल्द जारी कर दी जाएगी, क्योंकि 1 जनवरी 2024 को आने में आज से महज 51 दिन शेष हैं. हालांकि पिछले साल सीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं की डेटशीट 29 दिसंबर को जारी की थी, ऐसे में यह भी एक संभावना जताई जा रही है कि इसी डेट के आसपास डेटशीट जारी की जाएगी. हालांकि बोर्ड ने इन सभी कयासों को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है.
वहीं बता दें कि इस बार सीबीएसई कक्षा 10वीं के पेपर में 50 सवाल और सीबीएसई कक्षा 12वीं के पेपर में 40 साल छात्रों से क्षमता आधारित पूछे जाएंगे. क्षमता आधारित ये प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप, लॉन्ग टाइप के साथ शॉर्ट आंसर वाले होंगे. ऐसे में छात्रों को ऐसे सवालों को हल करने की भी प्रैक्टिस कर लेनी चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं