BSEB Bihar Board Class 12th Exams 2024: बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट की परीक्षा आज यानी 1 फरवरी से शुरू है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. जारी निर्देश के मुताबिक इस साल बिहार बोर्ड की परीक्षा में छात्र जूता-मोजा पहनकर परीक्षा दे सकेंगे. पिछले साल बिहार बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक की परीक्षा में जूता-मोजा पहनकर बोर्ड परीक्षा देने पर पाबंदी लगाई थी. सिर्फ चप्पल पहनकर आने वाले छात्रों को ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया था. जो छात्र जूता-मोजा पहनकर आए थे, उन्हें जूता-मोजा खोलकर परीक्षा देनी पड़ी थी. बिहार बोर्ड के इस अजीब से नियम ने पिछले साल खूब सुर्खियां बटोरी थी. वहीं बीएसईबी को लोगों ने काफी भला-बुरा भी कहा था, क्योंकि ठंड के महीने में छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार करना कहीं से भी सही नहीं था. हालांकि इस बार बोर्ड ने छात्रों को राहत देते हुए परीक्षा केंद्र पर जूता-मोजा पहनकर आने की अनुमति दे दी है. बोर्ड परीक्षा में सभी छात्रों को आधा घंटा पहले पहुंचना होगा.
बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगी. बीएसईबी इंटर परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. बिहार बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार इंटरमीडिएट की पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को 9 बजे तक और दूसरी पाली के लिए दोपहर 1.30 बजे तक एंट्री दी जाएगी. लेट आने वाले स्टूडेंट को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी. इसलिए सभी छात्र परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से आधे घंटे पहले पहुंचें.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
CBSE Board Exam 2024: कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 को लेकर सीबीएसई बोर्ड के कुछ बड़े ऐलान
अगर किसी स्टूडेंट का एडमिट कार्ड खो गया है या घर पर छूट गया है तो उपस्थिति पत्रक में स्कैन किए गए फोटो से उसकी पहचान कर परीक्षा में शामिल होने की प्रोविजनल परमिशन दी जाएगी. यही नहीं स्टूडेंट को परीक्षा हॉल में क्यूश्चन पेपर कलैक्ट करने और उत्तर पुस्तिका को पढ़ने और समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. दिव्यांग स्टूडेंट जो लिखने में असमर्थ हैं, उन्के रीकवेस्ट पर एक श्रुतलेख लेखक ( dictation writer) उपलब्ध कराया जाएगा. दिव्यांग स्टूडेंट अपना डिक्टाफोन भी ला सकेंगे. ऐसे छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए आवंटित समय में 20 मिनट अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा.
JEE Advanced 2024 के लिए जेईई परीक्षा में पास होना ही नहीं बल्कि ये क्राइटेरिया भी जरूरी
बिहार बोर्ड ने परीक्षा की सारी तैयारी कर ली है. इस साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा राज्य भर के 1,523 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुताबिक, बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 में 6,26,431 लड़कियां और 6,77,921 लड़के शामिल होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं