Bihar Board Class 12th Practical Exam Admit Card: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऐसे में इस साल बिहार बोर्ड से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट SeniorSecondary.biharboardonline.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 जनवरी से शुरू हो रही हैं जो 20 जनवरी तक चलेंगी. वेबसाइट पर एडमिट कार्ड 9 जनवरी 2024 तक ही उपलब्ध रहेगा. बीएसईबी ने अपनी ऑफिशियल सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर यह जानकारी साझा की.
बीएसईबी ने अपने बयान में कहा कि यह एडमिट कार्ड विशेष रूप से 2024 में प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए है थ्योरी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा. बोर्ड ने कहा, "एडमिट कार्ड केवल उन छात्रों के लिए लागू है जिन्होंने सेंट-अप परीक्षा या स्क्रीनिंग परीक्षा में सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की है."
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से
बीएसईबी ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का टाइमटेबल भी जारी किया है. शेड्यूल के मुताबिक बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से शुरू होगी, जो 12 फरवरी 2024 तक चलेगी. बिहार बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. सुबह पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12.45 बजे तक चलेगी. दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी. बिहार बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट मार्च या अप्रैल में घोषित किया जा सकता है. पिछले साल बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का ओवरऑल रिजल्ट 83.70 प्रतिशत रहा था.
बिहार बोर्ड इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें | How to download the BSEB Inter practical exam 2024 admit card
बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट SeniorSecondary.biharboardonline.com पर जाएं.
इसके बाद 2024 के लिए कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा के एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें.
लॉग इन करने के लिए दिए गए यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें.
बीएसईबी 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं