विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2025

Bihar board 12th Result 2025 Topper List: इस साल 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, यहां देखें तीनों स्ट्रीम की टॉपर लिस्ट

Bihar Board 12th Result Topper List: बिहार बोर्ड ने टॉपरों की लिस्ट जारी कर दी है. बीएसईबी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, साइंस टॉपर....कॉर्मस टॉपर और आर्ट्स.

नई दिल्ली:

Bihar board 12th Result Topper List: बिहार बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट interresult2025.com एवं interbiharboard.com पर परिणाम चेक कर सकते हैं. इसके अलावा NDTV India पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ-साथ स्टूडेंट्स टॉपरों के नाम भी चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड ने टॉपरों की लिस्ट जारी कर दी है. बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स में वैशाली की अंकिता कुमारी और साकिब ने टॉप किया है. 
 पूरे राज्य में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान प्राप्त किया. वहीं आकाश कुमार (अरवल) ने 480 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. वहीं पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

Bihar Inter साइंस टॉपर

  • प्रिया जयसवाल 484 नंबर हासिल किए हैं. 
  • आकाश कुमार को 480 अंक मिले हैं
  • रवि कुमार को 478 अंक मिले हैं.
  • अनुप्रिया 477 नंबर मिले हैं.
  • प्रशांत कुमार को 477 अंक मिले है.
  • अतुल कुमार मौर्य को कैमूर को 476 अंक मिले
  • अंकित कुमार को 476 अंक मिले

कॉमर्स टॉपर्स लिस्ट

  • रौशनी कुमारी 475 नंबर
  • सृष्टि कुमारी, 471 अंक मिले
  • निशांत राज  471 अंक मिले
  • निधि शर्मा  470 अंक मिले
  • अदिति सोनकर 470 अंक मिले
  • अंशू कुमारी 469 अंक मिले

आर्ट्स टॉपर

  • अंकिता कुमारी वैशाली 473 मार्क्स और 94.61 प्रतिशत
  • शाकिब शाह बक्सर 473 नंबर हासिल किए और 94.61 प्रतिशत
  • अनुष्का कुमारी मुजफ्फरपुर  471 नंबर हासिल कि हैं 
  • रोकैया फातिमा बेगुसराय 471 मार्क्स 
  • आरती कुमारी  470 नंबर
  • सानिया कुमारी  470 नंबर
  • अंकित कुमार 470 नंबर

टॉपरों के मिलेगा ये इनाम

बिहार बोर्ड 12वीं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को सरकार की तरफ से लाखों नकद मिलते हैं.  पहला स्थान लाने वाले टॉपर को 2 लाख रुपये मिलेंगे. पहले ईनाम के तौर पर 1 लाख रुपये ही मिलता था.दूसरे टॉपर को डेढ़ लाख रुपये मिलेंगे. पिछले साल तक 75,000 रुपये ही मिलता था.तीसरा स्थान लाने वाले टॉपर को 1 लाख रुपया दिया जाएगा. पहले 50,000 रुपये ही मिलता था.चौथे से दसवें स्थान पर आने वाले टॉपर्स को 30,000 रुपये मिलेंगे. इनकी ईनाम राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें-Bihar board 12th Result 2025 QR Code: फोन से स्कैन करें QR कोड, आसानी से देखें बिहार इंटर का रिजल्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board, Bihar Board 12th Topper, Bihar Board Inter Topper, Bihar Board 12th Topper List 2025, Bihar Board 12th Topper List Released
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com