विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2018

बिहार में कॉमन टेस्ट के आधार पर ही मिलेगा बीएड में दाखिला

कुलाधिपति और राज्यपाल के बीच हुई बैठक में लिया गया फैसला. छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर भी हुई बात.

Also Read in
बिहार में कॉमन टेस्ट के आधार पर ही मिलेगा बीएड में दाखिला
पटना विश्वविद्यालय की फाइल फोटो
  • छात्र संघ चुनाव को लेकर भी लिया गया फैसला
  • बॉयोमेट्रिक्स सिस्टम लागू किया जाएगा
  • कॉमन टेस्ट के लिए बनाई गई विशेष कमेटी
नई दिल्ली: बिहार से बीएड करने की सोच रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है. राज्य सरकार इस कोर्स में दाखिला देने के लिए कॉमन टेस्ट का आयोजन कराने की तैयारी में है. इस बाबत मंगलवार को राज्य के कुलाधिपति और राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में कुलपतियों की एक कमेटी भी बनाई गई जो खास तौर पर यह तय करेगी कि कॉमन टेस्ट का आयोजन कैसे कराया जाए. कमेटी की रिपोर्ट के बाद ही कॉमन टेस्ट कब से कराई जाए पर फैसला किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिहार में 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू, नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम

इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी शैक्षणिक संस्थानों को कॉमन टेस्ट के आधार पर ही छात्रों को बीएड में दाखिला देना होगा. इस बैठक में परीक्षा के पैर्टन को लेकर भी बात की गई. बैठक में तय किया गया कि परीक्षा पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव सवालों के आधार पर होंगे. गौरतलब है कि इस बैठक में विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने पर भी फैसला किया गया.

VIDEO: प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज


बैठक के दौरान राज्यपाल ने मार्च के अंत तक छात्र संघ चुनाव खत्म कराने को कहा है. इसके अलावा राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज करने के लिए बॉयोमेट्रिक सिस्टम लगाने की भी बात कही. उन्होंने इस बाबत सभी विश्वविद्यालय प्रशासन के विशेष आदेश भी जारी किया है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Government Will Take Common Test For B.ED Course
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com