Bihar Board Result 2022: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है. उम्मीद है कि बिहार बोर्ड आज मैट्रिक का रिजल्ट जारी करेगा. हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. वहीं बीएसईबी कक्षा 10वीं में टॉप करने वाले छात्रों को इनाम देकर सम्मानित करेगा. बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर्स को नकद पुरस्कार, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर मिलेंगा. बीएसईबी इंटर फर्स्ट रैंक धारकों को 1 लाख रुपये, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर देगा, वहीं बिहार बोर्ड द्वितीय रैंक धारकों को 75,000 रुपये, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर जबकि तीसरे रैंक धारकों को 50,000 रुपये, एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर देगा.
ये भी पढ़ें ः Bihar Board Matric Result 2022: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा घोषित, पिछले साल का पास प्रतिशत जानें
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Bihar D.El.Ed: डीएलएड पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2021-23 लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि जारी
बिहार बोर्ड जैसे ही कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी करेगा. छात्र अपना रिजल्ट बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से चेक कर सकते हैं. अपने रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉगइन कर छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट से देख और चेक कर सकते हैं. बीएसईबी के प्रवक्ता राजीव द्विवेदी ने हाल ही में रिजल्ट के बारे में कहा था कि हम कक्षा 10वीं के रिजल्ट को इसी महीने जारी करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी. उन्होंने कहा कि बिहार बोर्ड ने मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली.
बात दें कि इस साल बिहार बोर्ड की दसवीं परीक्षा में कुल 17 लाख बच्चों ने भाग लिया है. इस परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 24 फरवरी 2022 तक किया गया था. वहीं कक्षा 10वीं के मैथ पेपर के 17 फरवरी को लीक होने के बाद बोर्ड की पूरी परीक्षा शांति से संपन्न हुई. बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं के रद्द मैथ पेपर की परीक्षा फिर से आयोजित की है. परीक्षा का आयोजन मोतिहारी जिले में किया गया.
बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं का आंसर-की भी जारी कर दिया है. छात्र आंसर-की की मदद से अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं. बिहार बोर्ड की परीक्षा दे चुके छात्र अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in.के माध्यम से चेक कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं