Bihar Board OFSS Spot Admission 2023: बिहार बोर्ड की कक्षा 11वीं यानी इंटर में दाखिला चाहते हैं लेकिन अभी तक बोर्ड द्वारा जारी किसी भी लिस्ट में आपका नंबर नहीं आया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. बिहार बोर्ड इंटर में प्रवेश छात्र स्पॉट एडमिशन के जरिए भी पा सकते हैं. बिहार बोर्ड ने ऐसे छात्रों को स्पॉट नामांकन लेने का मौका दिया है. यही नहीं बोर्ड ने स्पॉट एडमिशन की तारीख 21 अगस्त तक बढ़ा दी है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा इस संबंध में शुक्रवार को एक्स किया गया है. पहले यह तारीख 15 अगस्त तक थी.
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर
बिहार बोर्ड ने एक्स किया, ''सत्र 2023-24 के लिए OFSS के माध्यम से राज्य के शिक्षण संस्थानों में 11वीं कक्षा में नामांकन हेतु स्पॉट नामांकन अब विस्तारित तिथि में दिनांक 21 अगस्त 2023 तक की जाएगी.''
#BSEB #BiharBoard #Bihar #OFSS #Spot_Admission pic.twitter.com/RAN0QN8i3i
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) August 11, 2023
बिहार बोर्ड इंटर स्पॉट दाखिले के लिए छात्रों को बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट ofssbihar.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने के बाद छात्रों को आवेदन की कॉपी लेकर उन स्कूल-कॉलेजों में जाना होगा, जहां उन्हें स्पॉट प्रवेश लेना है. स्कूल और कॉलेज नामांकन के बाद वेबसाइट पर इसे अपडेट करेंगे. स्कूल और कॉलेजों को स्पॉट नामांकन के लिए 22 अगस्त तक का मौका दिया गया है. बता दें कि स्पॉट एडमिशन के लिए वे ही छात्र पात्र हैं जिनका पहली, दूसरी या तीसरी लिस्ट में नंबर नहीं आया है.
UPJEE Polytechnic 2023 Result: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के नतीजे जल्द, जानें संभावित तिथि
स्पॉट एडमिशन के लिए छात्रों को दोबारा से ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं है. ना ही छात्रों को इसके लिए दोबारा से एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा.
ऑनलाइन स्पॉट एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट्स
मैट्रिक की मार्कशीट
आधार कार्ड
छात्र का मोबाइल नंबर
छात्र का ईमेल आईडी
छात्र का एक फोटो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं