Bihar Board Class 10th Result 2024: बिहार बोर्ड से 10वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के बोर्ड रिजल्ट का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज यानी 31 मार्च को दोपहर 1:30 बजे घोषित करेगा. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' पर खुद यह जानकारी साझा की. बोर्ड ने सोशल साइट पर बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट घोषित करने की तारीख और समय की जानकारी साझा की है. समिति ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में कहा, श्री आनंद किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 31.03.2024 को दोपहर 1:30 बजे मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा. मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2024 का परीक्षाफल समिति की वेबसाइट https://bsebmatric.org और https://result.biharboardonline.com पर देखा जा सकता है. बिहार बोर्ड ने यह लेटेस्ट पोस्ट रात में जारी किया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एडमिट कार्ड तैयार रखें
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेस में जारी किया जाएगा. बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा रिजल्ट की घोषणा के साथ ही बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 देने वाले तमाम छात्र अपना बोर्ड रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे. बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी.
#BSEB #BiharBoard #Bihar #MatricResult2024 #BiharBoardResult pic.twitter.com/6IaConWeIv
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 30, 2024
बोर्ड रिजल्ट 87.21 प्रतिशत
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा इस साल फरवरी माह में हुई थी. मैट्रिक परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी 204 तक चली थी. इस साल 10वीं के बोरड में करीब 16 लाख छात्र और छात्राओं ने भाग लिया है. 23 मार्च 2024 को बिहार बोर्ड द्वारा 12वीं के तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी किया था. इस साल 12वीं में कुल 87.21 प्रतिशत छात्हार और छात्राएं पास हुए हैं.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें |How to check Bihar board 10th Result 2024
बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर मैट्रिक या कक्षा 10 परिणाम का लिंक पर जाएं.
यहां लॉगिन क्रेडेंशियल यानी रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
ऐसा करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
अब अपना रिजल्ट चेक करें और पेज को डाउनलोड करके रखें.
CBSE बोर्ड परीक्षाओं के बीच बड़ा फैसला, सभी स्कूलों को दिशानिर्देश जारी, 1 अप्रैल से लागू होगा नियम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं