BSEB Bihar Board 10th Matric Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और अब 10वीं रिजल्ट की बारी है. ताजा अपडेट में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट की लगभग सारी तैयारी कर ली है और बोर्ड किसी भी वक्त बीएसईबी 10वीं परीक्षा परिणाम की घोषणा कर सकता है. आजतक की खबर के मुताबिक बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पर बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इस महीने के अंत तक यानी 31 मार्च 2024 तक जारी किए जा सकते हैं. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर इसी हफ्ते पटना में प्रेंस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दोपहर 1.30 बजे तक नतीजों की घोषणा कर सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिहार बोर्ड ने अब तक रिजल्ट जारी करने की तारीख पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. हालांकि पिछले ट्रेंड के हिसाब से बीएसईबी 10वीं के नतीजे जल्द से जल्द जारी किए जाएंगे. पिछले हफ्ते ही बीएसईबी ने बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणामों की घोषणा की थी. इसमें कुल 87.21 प्रतिशत छात्र-छात्राएं ने 12वीं की परीक्षा पास की. हर साल की तरह इस साल भी बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है. बीएसईबी रिजल्ट 2024 में लड़कों के मुकाबले लड़कियों का पास प्रतिशत बेहतर रहा है.
16 लाख स्टूडेंट को इंतजार
बीएसईबी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में लगभग 16 लाख 94 हजार 781 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है. बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 28 फरवरी के बीच किया था.
JNVST Class 6 Result 2024: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 रिजल्ट इसी महीने, पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं