भारत के कई राज्यों में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच, कानपुर के 11वीं कक्षा के एक छात्र ने एक अनोखा रोबोट बनाया है, जो हवा से प्रदूषित तत्वों को सोख लेता है और उसे शुद्ध और साफ करने का काम करता है. प्रांजल (Pranjal) ने अपने सहपाठी आरेंद्र के साथ मिलकर 'एयर प्यूरीफायर रोबोट' का आविष्कार किया. रोबोट के अंदर एक एयर प्यूरीफायर मशीन लगाई गई है.
प्रांजल ने ANI से बात करते हुए कहा, "वायु प्रदूषण के स्तर को बढ़ता देखकर, मैंने एक ऐसे रोबोट के निर्माण के बारे में सोचा, जो पर्यावरण में हवा को साफ कर सके और प्रदूषित तत्वों को भी सोख सके. हमने इस उद्देश्य से डिवाइस के अंदर एक प्यूरीफायर भी लगाया है. "
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें कि जब प्रांजल ने अपने स्कूल की प्रिंसिपल पूजा अवस्थी के सामने अपने रोबोट का प्रदर्शन किया, तो वह हैरान रह गईं. उन्होंने कहा, "प्रांजल हमारे भविष्य का वैज्ञानिक है. उन्होंने स्कूल लैब में भी काफी योगदान दिया है. मुझे प्रांजल और उनके बनाए गए रोबोट पर गर्व है. वायु प्रदूषण मौजूदा दिनों की एक बड़ी चिंता है और इसलिए उनका आविष्कार पहले से कहीं अधिक लाभदायक लगता है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं