1700 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में याहू, मुख्य कार्यकारी की भी नौकरी दांव पर

1700 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में याहू, मुख्य कार्यकारी की भी नौकरी दांव पर

सैन फ्रांसिस्को:

इंटरनेट सेवा प्रदाता दिग्गज कंपनी याहू करीब 1,700 कर्मचारी छांटने की तैयारी में है। वह कुछ और बोझ भी हल्का कर सकती है और इस क्रम में देखना है कि मुख्य कार्यकारी मेरिसा मेयर की नौकरी बचती है या नहीं।

कर्मचारी संख्या में 15 प्रतिशत कटौती की यह इस बहुप्रतीक्षित फैसले की घोषणा मंगलवार को की गई। साथ ही देखा जाएगा कि कंपनी मेयर पर जितना समय और साधन जाया कर रही है वह कितने काम का है।

मेरिस कंपनी की करीब एक अरब डॉलर की अवांछित सेवाएं बेचना चाहती हैं। उन्होंने अभी इनकी पहचान नहीं की है। मेयर ने यह भी कहा कि याहू का निदेशक मंडल ऐसे रणनीतिक विकल्पों पर विचार करेगा, जिसके तहत कंपनी अपना सभी इंटरनेट परिचालन बेच सकती है। उनका यह रुख कुछ शेयरधारकों के आगे झुकने के समान माना जा रहा है।

विश्लेषकों का मानना है कि वेरिजन, एटीएंडटी और कॉम्कास्ट जैसी कुछ कंपनियां याहू के मुख्य कारोबार में रुचि ले सकती हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मेयर ने भरोसा जताया है कि उनकी अपेक्षाकृत छोटी और केंद्रित कंपनी के तौर पर याहू के परिचालन की योजना से हमारा भविष्य नाटकीय तौर बेहतर होगा और हमारी प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी तथा उपयोक्ताओं, विज्ञापनदाताओं एवं भागीदरों में आकर्षण बढ़ेगा।