यह ख़बर 14 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बायोडाटा में गलत जानकारी को लेकर याहू के सीईओ का इस्तीफा

खास बातें

  • स्कॉट थॉम्पसन ने अपने बायोडाटा में एक कॉलेज से कम्प्यूटर साइंस की डिग्री लेने की बात लिखी थी, लेकिन हकीकत में उन्होंने एकांउटिंग की डिग्री ली थी।
सैन फ्रांसिस्को:

बायोडाटा में गलत जानकारी देने से खबरों में आए याहू के सीईओ स्कॉट थॉम्पसन ने इस्तीफा दे दिया है। थॉम्पसन की जगह याहू के ग्लोबल मीडिया हेड रॉस लेविसनस को सीईओ बनाया गया है।

थॉम्पसन जनवरी में बुरे दौर से गुजर रही याहू के सीईओ बनाए गए थे, लेकिन बायोडाटा में गलत जानकारी देने के बाद उन्हें नौकरी छोड़ने पड़ी है। थॉम्पसन ने अपने बायोडाटा में एक कॉलेज से कम्प्यूटर साइंस की डिग्री लेने की बात लिखी थी, लेकिन हकीकत में उन्होंने एकांउटिंग की डिग्री ली थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com