यह ख़बर 21 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'भूकम्प, सुनामी से जापान को 235 अरब डॉलर की क्षति'

खास बातें

  • विश्व बैंक के मुताबिक भूकम्प और सुनामी के कारण जापान की अर्थव्यवस्था को 235 अरब डॉलर की क्षति होने की संभावना है।
टोक्यो:

विश्व बैंक के मुताबिक भूकम्प और सुनामी के कारण जापान की अर्थव्यवस्था को 235 अरब डॉलर की क्षति होने की संभावना है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने बैंक के बयान के हवाले से कहा कि यह राशि जापान के कुल घरेलू उत्पाद की चार फीसदी है। विश्व बैंक ने पूर्वी एशिया और प्रशांत आर्थिक क्षेत्र पर अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि जापान में पुनर्निर्माण का कार्य अगले पांच वर्षों तक चलेगा।  जापान में नौ रिक्टर पैमाने पर आए भूकम्प और उसके बाद आई सुनामी के कारण 8,600 से अधिक लोग मारे गए और 12,800 से अधिक लोग लापता हैं। प्राकृतिक आपदा से फुकुशिमा शहर में स्थित कुछ परमाणु रिएक्टरों में धमाके भी हुए, जिससे रेडियोधर्मी विकिरण का डर पैदा हो गया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com