यह ख़बर 17 जनवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

विकिपीडिया की वेबसाइट 24 घंटे के लिए होगी बंद

खास बातें

  • इंटरनेट इनसाइक्लोपीडिया विकिपीडिया अमेरिका के इंटरनेट पायरेसी कानून का विरोध करने के लिए बुधवार को 24 घंटे के लिए अपना संचालन बंद करेगी।
लंदन:

इंटरनेट इनसाइक्लोपीडिया विकिपीडिया अमेरिका के इंटरनेट पायरेसी कानून का विरोध करने के लिए बुधवार को 24 घंटे के लिए अपना संचालन बंद करेगी।

वेबसाइट के सह-संस्थापक जिम्मी वेल्स ने कहा कि सिर्फ कॉपीराइट हनन के आरोपों के आधार पर इंटरनेट किसी सेंसरशिप को बर्दाश्त नहीं करेगा।

समाचार पत्र टेलीग्राफ के मुताबिक वेल्स ने कहा कि मतसंग्रह के माध्यम से पूरी दुनिया में वेबसाइट संचालन को 24 घंटे के लिए बंद रखने का फैसला किया गया।

वेल्स ने अखबार से कहा, "साधारण तौर पर माना जा रहा है कि अमेरिकी कानून इंटरनेट को प्रभावित करेगा इसलिए सभी को प्रभावित करेगा।"

वेबसाइट बंद रखकर 'स्टॉप ऑनलाइन पायरेसी कानून' (सोपा) और 'प्रोटेक्ट इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी कानून' (पीपा) का विरोध किया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वेल्स ने ट्विटर पर लिखा कि बुधवार सुबह पांच बजे से गुरुवार सुबह पांच बजे तक वेबसाइट नहीं देखा जा सकेगा।