यह ख़बर 27 अगस्त, 2013 को प्रकाशित हुई थी

रुपये की खस्ता हालत शेयर बाजार पर : सेंसेक्स 552 अंक नीचे बंद हुआ

खास बातें

  • सुबह की गिरावट के बाद करीब 12 बजे शेयर बाजार में कुछ सुधार के संकेत दिखे लेकिन, एक बजते बजते सेंसेक्स में फिर गिरावट का दौर शुरू हुआ और सेंसेक्स 570 अंक से ज्यादा गिर गया। वहीं, निफ्टी में 177 अंक की गिरावट देखी गई। इसी के साथ सेंसेक्स 18000 के नीचे खिसक
मुंबई:

देश के शेयर बाजारों में आज अत्यधिक गिरावट का दौर देखा जा रहा है। सुबह की गिरावट के बाद करीब 12 बजे शेयर बाजार में कुछ सुधार के संकेत दिखे लेकिन, दो बजते बजते सेंसेक्स में फिर गिरावट का दौर शुरू हुआ और सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा गिर गया। वहीं, निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट देखी गई। इसी के साथ सेंसेक्स 18000 के नीचे खिसक गया था। लेकिन, आधे घंटे के अंतराल में शेयर बाजार में कुछ सुधार हुआ सेंसेक्स 18 हजार के पार चला गया।

शाम को सेंसेक्स 552 अंक नीचे गिरकर बंद हो गया और निफ्टी भी 190 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 18005 पर  और निफ्टी 5287 पर बंद हुआ।

इससे पहले सेंसेक्स में 11.30 बजे तक करीब 475 अंकों की गिरावट देखी गई थी, वहीं निफ्टी में करीब 150 अंकों की गिरावट देखी गई। फिलहाल करीब 12 बजे शेयर बाजार में कुछ सुधार के संकेत हैं। सेंसेक्स में 464 और निफ्टी में 145 अंक की गिरावट देखी जा रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इससे पहले प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह लगभग 9.26 बजे 213.88 अंकों की गिरावट के साथ 18,344.25 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 81.60 अंकों की गिरावट के साथ 5,394.90 पर कारोबार करते देखे गए थे।
                                    
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 97.41 अंकों की गिरावट के साथ 18,460.72 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 50.00 अंकों की गिरावट के साथ 5,426.50 पर खुला था।