वोडाफोन ने पेश किया 198 रुपये का अनलिमिटेड प्लान, जानें इसके बारे में....

इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड एसटीडी व लोकल कॉल की सुविधा मिलेगी.

वोडाफोन ने पेश किया 198 रुपये का अनलिमिटेड प्लान, जानें इसके बारे में....

वोडाफोन ने पेश किया 198 रुपये का अनलिमिटेड प्लान, जानें इसके बारे में.... (प्रतीकात्मक फोटो)

खास बातें

  • वोडाफोन प्रीपेड ग्राहकों के लिए प्लान लाया है
  • 198 रुपये में अनलिमिटेड प्लान की पेशकश किया
  • इस प्लान की वैधता 28 दिन है
नई दिल्ली:

वोडाफोन के ग्राहकों के लिए यह एक खुशखबरी है. दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने प्रीपेड उपभोक्ताओं को नये साल के मौके पर तोहफा देते हुए 198 रुपये में अनलिमिटेड प्लान की पेशकश की है. इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड एसटीडी व लोकल कॉल की सुविधा मिलेगी.

वोडाफोन ने यह प्लान उतारा जिसमें मिलेगा जीवन बीमा भी, मगर केवल खास ग्राहकों के लिए

इसके अलावा रोजाना एक जीबी इंटरनेट डेटा, रोजाना सौ एसएमएस तथा नि:शुल्क रोमिंग का भी लाभ मिलेगा. इस प्लान की वैधता 28 दिन है तथा यह सभी दूरसंचार सर्किलों में उपलब्ध है. नये उपभोक्ताओं के लिए ये सुविधाएं 229 रुपये के रिचार्ज पर उपलब्ध हैं.

VIDEO- वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर में विलय का ऐलान,आइडिया के पास 54.9% हिस्सेदारी

कंपनी के सहायक निदेशक (उपभोक्ता कारोबार) अवनीश खोसला ने कहा, वोडाफोन हमेशा अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ सुविधा मुहैया कराने में यकीन करती है. हमें अपने नए प्लान की पेशकश करते हुए खुशी हो रही है. हमारा मानना है कि यह वॉयस और डेटा दोनों के जरिए हमारे ग्राहकों को जुड़े रहने में सहायता करेगा.

इनपुट- भाषा


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com