यह ख़बर 08 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट

खास बातें

  • कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी और प्रमुख कम्पनियों की आय घटने के अनुमान के चलते सोमवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।
न्यूयॉर्क:

कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी और प्रमुख कम्पनियों की आय घटने के अनुमान के चलते सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। यूरोप और एशिया के बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा। लीबिया के तानाशाह मुअम्मार गद्दाफी की सेनाओं द्वारा विद्रोहियों पर हमले तेज होने से कच्चे तेल की कीमतें 29 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस 79.85 अंक गिरकर 12,090.03 अंक पर पहुंच गया वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 11.02 अंक गिरकर 1,310.13 अंक पर पहुंच गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com