खास बातें
- अमेरिकी बाजारों में आई तेजी से बुधवार को जापान के शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी दर्ज की गई।
टोक्यो: कम्पनियों को मशीनरी निर्यात के ज्यादा सौदे मिलने और मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में आई तेजी से बुधवार को जापान के शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में जोरदार तेजी दर्ज की गई। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक प्रमुख सूचकांक निक्केई 225 कुल 108.27 अंक बढ़कर 10,633.46 अंक पर पहुंच गया वहीं टोपिक्स सूचकांक में 9.37 अंक की तेजी के साथ 948.53 अंक पर कारोबार हुआ। जनवरी महीने में पिछले महीने की तुलना में कम्पनियों को मशीनरी निर्यात के 4.2 प्रतिशत ज्यादा सौदे मिले हैं। इससे पहले विशेषज्ञों ने मशीनरी निर्यात के सौदों में इस महीने में 2.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया था।