खास बातें
- जापान में संकटग्रस्त परमाणु संयंत्र की स्थिति और खराब होने की आशंका जताए जाने के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।
न्यूयॉर्क: यूरोपीय संघ के ऊर्जा प्रमुख द्वारा जापान में संकटग्रस्त परमाणु संयंत्र की स्थिति और खराब होने की आशंका जताए जाने के बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में तेज गिरावट दर्ज की गई। औद्योगिक सूचकांक 242.12 अंक (2.04 प्रतिशत) गिरकर 11,613.30 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स 500 सूचकांक 24.99 अंक (1.95 प्रतिशत) गिरकर 1,256.88 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक सूचकांक 50.51 अंक (1.89 प्रतिशत) गिरकर 2,616.82 अंक पर बंद हुआ। यूरोपीय संघ के ऊर्जा आयुक्त गुंटर ओटिंगर ने कहा, "अगले कुछ घंटों में आपदाजनक स्थितियां पैदा हो सकती हैं जो कि इस द्वीप के लोगों के लिए गंभीर खतरा होंगी।" बुधवार को जारी हुई आर्थिक रिपोर्ट कम सकारात्मक रही। वाणिज्य विभाग ने कहा कि फरवरी में नए मकानों के निर्माण में गिरावट आई है।