यह ख़बर 24 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

अमेरिकी शेयर बाजारों में रही बढ़त

खास बातें

  • औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस 67.39 अंक बढ़कर 12,086.02 पर बंद हुआ वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स 3.77 अंक बढ़कर 1,297.54 अंक पर बंद हुआ।
न्यूयॉर्क:

अमेरिका में मकानों की बिक्री रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बावजूद आने वाले समय में इन आंकड़ों में सुधार की उम्मीद के कारण अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि फरवरी में नए मकानों की बिक्री 16.9 प्रतिशत घटकर 2,50,000 मकान के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है। लेकिन अमेरिकी बैंक वेल्स फर्गो ने एक रिपोर्ट में कहा कि मकानों की बिक्री के यह आंकड़े भविष्य में सुधर सकते हैं। इस रिपोर्ट के बाद शेयर बाजारों में बढ़त दर्ज की गई। औद्योगिक सूचकांक डाउ जोंस 67.39 अंक बढ़कर 12,086.02 अंक पर बंद हुआ वहीं स्टैण्डर्ड एण्ड पुअर्स सूचकांक 3.77 अंक बढ़कर 1,297.54 अंक पर बंद हुआ।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com