यह ख़बर 17 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई में टेलीकॉम कंपनी यूनिनॉर की सेवाएं बंद

खास बातें

  • टेलीकॉम कंपनी यूनिनॉर की सेवाएं आज से मुंबई में बंद हो गई हैं। ये सेवाएं सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंद हुई हैं।
मुंबई:

टेलीकॉम कंपनी यूनिनॉर की सेवाएं आज से मुंबई में बंद हो गई हैं। ये सेवाएं सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंद हुई हैं। पिछले साल फरवरी में यूनिनॉर के 22 लाइसेंस रद्द किए गए थे, तब से यूनिनॉर किसी न किसी कानूनी समाधान की उम्मीद में थी, लेकिन अब अदालत के कहने पर उन्हें यह सेवा बंद करना पड़ रही है।

यूनिनॉर की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर कंपनी टेलिनॉर अब महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, यूपी, बिहार और झारखंड से टेलिनॉर के व्यापार को टेलिविंग्स कम्यूनिकेशन्स में ट्रांसफर करने की तैयारी में है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com