यह ख़बर 24 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दूरसंचार बुनियादी ढांचे पर सिफारिशें अगले हफ्ते : ट्राई

खास बातें

  • ट्राई दूरसंचार क्षेत्र बुनियादी ढांचे के बारे में प्रस्तावित नई नीतियों तथा देश में दूरसंचार उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सुझाव अगले हफ्ते जारी करेगा।
नई दिल्ली:

दूरसंचार नियामक ट्राई दूरसंचार क्षेत्र बुनियादी ढांचे के बारे में प्रस्तावित नई नीतियों तथा देश में दूरसंचार उपकरण विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए सुझाव अगले हफ्ते जारी करेगा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकार :ट्राई: के अध्यक्ष जेएस सरमा ने कहा, 'हमारी दूरसंचार बुनियादी ढांचे तथा विनिर्माण पर सिफारिशें अगले सप्ताह जारी करने की योजना है।' ट्राई ने दूरसंचार बुनियादी ढांचा नीति पर परामर्श पत्र जनवरी 2011 में जारी किया था जिस पर टिप्पणियां 21 फरवरी तक ली गई। सरमा ने कहा कि ट्राई अगली पीढी के दूरसंचार नेटवर्क के बारे में परामर्श पत्र दो-तीन महीने में जारी करेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com