भारत का निर्यात अक्टूबर में 16.65 फीसदी घटकर 29.78 अरब डॉलर हुआ

अक्टूबर में आयात बढ़कर 56.69 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 53.64 अरब डॉलर था.

भारत का निर्यात अक्टूबर में 16.65 फीसदी घटकर 29.78 अरब डॉलर हुआ

भारत का वस्तुओं का निर्यात अक्टूबर में पिछले साल के समान महीने की तुलना में 16.65 फीसदी घटकर 29.78 अरब डॉलर रह गया. वाणिज्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. वहीं, अक्टूबर में आयात बढ़कर 56.69 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 53.64 अरब डॉलर था. अक्टूबर में आयात बढ़कर 56.69 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 53.64 अरब डॉलर था.

चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह यानी अप्रैल-अक्टूबर 2022 के दौरान निर्यात 12.55 फीसदी बढ़कर 263.35 अरब डॉलर हो गया. इस दौरान आयात में 33.12 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 436.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

निर्यातकों ने अक्टूबर के बाद फिर से निर्यात की रफ्तार तेज होने की उम्मीद जताई थी. उन्होंने अनुमान लगाया था कि इसमें कम से कम 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी. जानकारी के मुताबिक, भारत ने वित्त वर्ष 2021-22 में  422 अरब डॉलर का निर्यात हासिल किया था.

सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि इस साल जुलाई में वस्तुओं के निर्यात में 2.14 फीसदी और अगस्त में सिर्फ 1.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. वहीं, अप्रैल से अगस्त के दौरान भारत द्वारा वस्तुओं के निर्यात में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 17 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों को अनुसार, खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में घटकर 6.7 प्रतिशत पर आ गई,जबकि थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं की मंद दरों के कारण 19 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)