यह ख़बर 12 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

एसयूवी पर डीज़ल सरचार्ज लगे : रमेश

खास बातें

  • ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि डीज़ल का इस्तेमाल करने वाली लग्ज़री गाड़ियों जैसे एसयूवी पर डीज़ल सरचार्ज लगाने का वक़्त आ गया है।
नई दिल्ली:

ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने कहा है कि डीज़ल का इस्तेमाल करने वाली लग्ज़री गाड़ियों जैसे एसयूवी पर डीज़ल सरचार्ज लगाने का वक़्त आ गया है।

जयराम रमेश ने कहा कि डीज़ल पर सब्सिडी मध्यम वर्ग के लिए नहीं है। यह सिर्फ़ किसानों और माल ढोने वाली गाड़ियों जैसे ट्रक वगैरह के लिए है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि जयराम रमेश यह बात इससे पहले भी कई बार कह चुके हैं जिसका तमाम कार निर्माता कंपनियों ने विरोध किया है।