अगले सप्ताह टाटा सन्स के खिलाफ नया मोर्चा खोल सकते हैं साइरस मिस्त्री

अगले सप्ताह टाटा सन्स के खिलाफ नया मोर्चा खोल सकते हैं साइरस मिस्त्री

साइरस मिस्त्री, रतन टाटा (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

टाटा सन्स से हटाए गए साइरस मिस्त्री अगले सप्ताह टाटा समूह के खिलाफ अपने हमलों को तेज कर सकते हैं जबकि त्रैमासिक परिणाम से पहले की अनिवार्य ‘चुप्पी अवधि’ समाप्त होगी.

उल्लेखनीय है कि साइरस टाटा समूह की जिन सूचीबद्ध कंपनियों की अगुवाई कर रहे हैं उनके लिए अनिवार्य ‘चुप्पी’ की अवधि अगले सप्ताह समाप्त होगी.

मिस्त्री को 24 अक्तूबर को अप्रत्याशित ढंग से टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था. टाटा मोटर्स के बोर्ड की बैठक अगले सोमवार को होनी है. सूत्रों के अनुसार, इसमें मिस्त्री अपनी चुप्पी तोड़ सकते हैं.

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com