यह ख़बर 26 जनवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम का निधन

कार्ल स्लिम की फाइल फोटो

नई दिल्ली:

टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम का बैंकॉक में निधन हो गया। वह कंपनी की थाइलैंड इकाई की बोर्ड बैठक में भाग लेने के लिए वहां गए थे।

टाटा मोटर्स ने एक बयान में स्लिम के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। स्लिम (51) साल 2012 में टाटा मोटर्स से जुड़े थे और वह चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों में कंपनी की अगुवाई कर रहे थे।

कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक, ऐसा लगता है कि स्लिम बैंकॉक में होटल में ऊंचे तल से गिर गए।

टाटा मोटर्स के चेयरमैन साइरस पी मिस्त्री ने स्लिम के आकस्मिक निधन पर संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा, 'मैं गहरे दुख के साथ कंपनी के प्रबंध निदेशक कार्ल स्लिम के असामयिक व दुखद निधन की सूचना दे रहा हूं।' उन्होंने कहा कि स्लिम टाटा मोटर्स थाइलैंड लिमिटेड की बैठक में भाग लेने बैंकॉक गए थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

टाटा मोटर्स से जुड़ने से पहले स्लिम एसजीएमडब्ल्यू मोटर्स, चीन में कार्यकारी उपाध्यक्ष थे। इसेस पहले 2007-11 तक वह भारत में जनरल मोटर्स के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक रहे।