खास बातें
- कंपनी के बयान में कहा गया है कि नई टाटा विस्टा चार स्तरों तथा छह रंगों में उपलब्ध होगी। दिल्ली शोरूम में डीजल संस्करण की कीमत 4.79 लाख रु तथा पेट्रोल संस्करण की कीमत 3.88 लाख रुपये से शुरू होगी।
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स ने टाटा विस्टा का नया संस्करण बाजार में उतारा है जिसके डिजाइन स्तर पर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। कंपनी के बयान में कहा गया है कि नई टाटा विस्टा चार स्तरों तथा छह रंगों में उपलब्ध होगी। दिल्ली शोरूम में डीजल संस्करण की कीमत 4.79 लाख रु तथा पेट्रोल संस्करण की कीमत 3.88 लाख रुपये से शुरू होगी। नये संस्करण में एबीएस, एयरबैग, क्रंपल जोन तथा साइड इंट्रूजन बीम जैसे सुरक्षात्मक उपाय हैं और डीजल संस्करण में 1.3 लीटर सीआरडीआई क्वाड्राजेट इंजिन तथा पेट्रोल संस्करण में 1.4 लीटर एमपीएफआई सफायर पेट्रोल इंजिन का उपयोग किया गया है। कंपनी का कहना है कि नई कार उसके सभी डीलरों के यहां उपलब्ध हो गई है।