यह ख़बर 23 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'भारतीय खाताधारकों की जानकारी देगा स्विटजरलैंड'

खास बातें

  • भारत में स्विटजरलैंड के राजदूत फिलीप वेल्टी ने कहा है कि उनका देश स्विस बैंकों में खाता रखने वाले भारतीयों के बारे में जानकारी मुहैया कराएगा।
Davos:

भारत में स्विटजरलैंड के राजदूत फिलीप वेल्टी ने कहा है कि उनका देश स्विस बैंकों में खाता रखने वाले भारतीयों के बारे में जानकारी मुहैया कराएगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच हुई संधि के दायरे में सारी जानकारी दी जाएगी। स्विटजरलैंड की संसद ने भारत के साथ हुई संधि को 17 जून को मंजूरी दे दी थी। इससे भारत को अपने उन नागरिकों के खातों की जानकारी मिल सकेगी जिन्होंने स्विस बैंकों में काला धन जमा कर रखा है। स्विस नेशनल बैंक के मुताबिक 2010 के आखिर तक स्विस बैंकों में भारतीय नागरिकों और कंपनियों के ढाई अरब डॉलर यानी सौ अरब रुपये से ज्यादा जमा थे हालांकि स्विटजरलैंड के राजदूत स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के पैसे को लीगल मानते हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com