यह ख़बर 09 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सबवे बनी दुनिया की सबसे बड़ी रेस्तरां श्रृंखला

खास बातें

  • मैकडोनाल्ड्स को नंबर एक के पायदान से बेदखल करते हुए 'सबवे' सबसे बड़ी रेस्तरां श्रृंखला बन गई है।
ह्यूस्टन:

मैकडोनाल्ड्स को नंबर एक के पायदान से बेदखल करते हुए 'सबवे' सबसे बड़ी रेस्तरां श्रृंखला बन गई है और विश्व में उसकी पहुंच कहीं अधिक बढ़ गई है। सैंडविच श्रृंखला चलाने वाली सबवे ने अमेरिका में स्टोर्स की संख्या के मामले में हैमबर्गर श्रृंखला चलाने वाली मैकडोनाल्ड्स को 2002 में ही पीछे छोड़ दिया था और अब वह विश्व में नंबर एक के पायदान पर काबिज हो गई है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दुनियाभर में 'सबवे' के कुल 33,749 रेस्तरां हैं, जबकि मैकडोनाल्ड्स के रेस्तरां की संख्या 32,737 है। सबवे ने विश्व में महत्वूपर्ण स्थानों पर अन्य शाखाएं खोलने की योजना बनाई है। इन स्थानों में चीन भी शामिल हैं जिसे कंपनी फिलहाल सबसे बड़े उपभोक्ता बाजार के रूप में देख रही है। चूंकि अमेरिका में सैंडविच की मांग काफी सीमित है, कंपनी ऐसे देशों में विस्तार की संभावना तलाश रही है जहां वह अतिरिक्त श्रृंखला स्थापित कर सकती है। हालांकि, बिक्री के मामले में मैकडोनाल्ड्स अब भी दुनिया की सबसे बड़ी रेस्तरां श्रृंखला चलाने वाली कंपनी है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com