ADVERTISEMENT

येलेन की चेतावनी के बाद दुनियाभर के शेयर बाजारों में घबराट भरी बिकवाली

फेडरल रिजर्व की प्रमुख जैनेट येलेन के वैश्विक अर्थव्यवस्था के प्रति चेतावनी के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में जोरदार बिकवाली का दौर चल पड़ा। अमेरिका सहित दुनिया के प्रमुख बाजारों के शेयर सूचकांक तेजी से गिरे।
NDTV Profit हिंदीReported By AFP
NDTV Profit हिंदी08:50 PM IST, 11 Feb 2016NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

फेडरल रिजर्व की प्रमुख जैनेट येलेन के वैश्विक अर्थव्यवस्था के प्रति चेतावनी के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में जोरदार बिकवाली का दौर चल पड़ा। अमेरिका सहित दुनिया के प्रमुख बाजारों के शेयर सूचकांक तेजी से गिरे। बाजारों पर तेल कीमतों में गिरावट का भी असर दिखा। कच्चे तेल के भाव घटकर 12 साल के लगभग न्यूनतम स्तर पर आ गए हैं।

न्यूयार्क का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में बुधवार को गिरावट आई। इस खबर के बाद एशियाई बाजारों में भी गिरावट आई। यूरोप में जोरदार बिकवाली का सिलसिला चला। एथेंस के बाजार में छह प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि मिलान में शुरुआती कारोबार 5 प्रतिशत की गिरावट आई। पेरिस का बाजार चार प्रतिशत टूटा।

फ्रैंकफर्ट तथा मैड्रिड के बाजारों में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। दूसरी ओर लंदन का बाजार शुरू में 2.7 प्रतिशत कमजोर था। जिंस बाजारों में न्यूयार्क का कच्चा तेल 12 साल के निचले स्तर यानी 27 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है।

NDTV Profit हिंदी
लेखकReported By AFP
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT