मुंबई: देश के शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 33.25 अंकों की तेजी के साथ 27,564.66 पर और निफ्टी 4.75 अंकों की गिरावट के साथ 8,334.60 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 84.01 अंकों की गिरावट के साथ 27,447.40 पर खुला और 33.25 अंकों या 0.12 फीसदी तेजी के साथ 27,564.66 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,595.80 के ऊपरी और 27,363.72 के निचले स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 36.60 अंकों की गिरावट के साथ 8,302.75 पर खुला और 4.75 अंकों या 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 8,334.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 8,342.85 के ऊपरी और 8,277.95 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी मिलाजुला रुख रहा। मिडकैप 6.51 अंकों की तेजी के साथ 10,616.47 पर और स्मॉलकैप 3.24 अंकों की गिरावट के साथ 11,162.41 पर बंद हुआ।
बीएसई के 12 में से आठ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग (1.19 फीसदी), तेल एवं गैस (0.97 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.95 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.71 फीसदी) और तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.70 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
बीएसई के चार सेक्टरों वाहन (2.11 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.88 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.42 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.36 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।