Share Market updates: लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 168 अंक टूटा

Stock Market Opening : दुनियाभर के अन्य बाजारों ने भी गुरुवार को गिरावट के संकेत दिए हैं. एसजीएक्स निफ्टी में 67 अंकों की गिरावट देखने को मिली है.

Share Market updates: लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 168 अंक टूटा

Sensex Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला है. आज सुबह प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स ने 168 अंक टूटकर  61812 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की. वहीं, निफ्टी 51 अंक फिसलकर 18358 के लेवल पर खुला. बैंक निफ्टी में भी 135 अंकों की गिरावट देखी गई है. बैंक निफ्टी 42399 अंकों के लेवल पर खुला है. इसके अलावा निफ्टी मिडकैप आज 32 अंक के नुकासन के साथ खुला है.

पिछले कारोबारी सत्र में  सेसेक्स 107.73 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,980.72 अंक पर बंद हुआ था. जबकि कल के कारोबार के अंत में निफ्टी ने 6.25 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली  तेजी के साथ 18,409.65 अंक पर था.

आज के शुरुआती कारोबार में लगभग 1001 शेयरों में तेजी और 949 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई है. वहीं, करीब  118 शेयर ऐसे हैं जिनमें किसी तरह का उतार-चढ़ाव नहीं दिखाई दिया है. सेंसेक्स  के शेयरों में टाइटन, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति आज के शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा नुकसान में रहे. वहीं, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पॉवर ग्रिड और हिंदुस्तान यूनिलीवरी में बढ़त दर्ज हुई है.

दुनियाभर के अन्य बाजारों ने भी गुरुवार को गिरावट के संकेत दिए हैं. एसजीएक्स निफ्टी में 67 अंकों की गिरावट देखने को मिली है. जापानी निक्केई में 0.15% और कोरियाई कोस्पी में 0.50 फीसदी की गिरावट आई है. वहीं,अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग नुकसान में कारोबार करते दिखे. इसके अलावा डाऊ जोंस भी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ.

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड एक फीसदी की गिरावट के साथ 91.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) की बिकवाली बुधवार को भी जारी रही. इस दैरान विदेशी निवेशकों ने शुद्ध रूप से 386.06 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की बिक्री की है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com