सेंसेक्स 52 अंक और निफ्टी 6 अंक गिरकर बंद

सेंसेक्स 52 अंक और निफ्टी 6 अंक गिरकर बंद

प्रतीकात्मक फोटो

मुंबई:

शेयर बाजार आज गिरकर बंद हुए. सेंसेक्स 52 अंक लुढ़ककर 28,077 पर और निफ्टी 6 अंक गिरकर 8,693 पर बंद हुआ.

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 94 अंक की गिरावट के साथ खुला. रिलायंस इंडस्ट्रीज के जारी दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम से बाजार धारणा प्रभावित हुई.

30 शेयरों वाला सूचकांक 94.24 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,035.60 अंक पर खुला. तेल, एवं गैस, धातु बैंक, सार्वजनिक उपक्रम तथा पूंजीगत सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में गिरावट आई. सेंसेक्स गुरुवार को 145.47 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था.

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.30 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,675.10 अंक पर खुला.

कारोबारियों के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज का दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 22.9 प्रतिशत घटकर 7,206 करोड़ रुपए रहने की रिपोर्ट से बाजार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा. आरआईएल का शेयर 1.73 प्रतिशत घटकर 1,069.65 रुपए पर पहुंच गया. हालांकि एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट पर अंकुश लगा.

जापान का निक्की 0.29 प्रतिशत जबकि शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.20 प्रतिशत मजबूत हुए. हांगकांग का बाजार तूफान के कारण सुबह बंद रहा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com