मुंबई: शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 170 अंक गिरकर 24623 पर और निफ्टी 45 अंक गिरकर 7486 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार में मिले-जुले रुझान के बीच हालिया लाभ पर निवेशकों की ओर से मुनाफा-वसूली किए जाने के मद्देनजर सेंसेक्स आज के शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग 72 अंक टूटा।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 71.69 अंक या 0.28 प्रतिशत टूटकर 24,722.27 पर आ गया था। सूचकांक में पिछले छह सत्रों में 1,792 अंकों की तेजी दर्ज हुई थी। वहीं एनएसई निफ्टी भी 19.80 अंक या 0.26 प्रतिशत गिरकर 7,512 पर आ गया।
कारोबारियों ने कहा कि हालिया लाभ पर मुनाफा-वसूली और एशियाई बाजारों में मिले-जुले रझान के कारण लगातार छह सत्रों की तेजी पर लगाम लगी।
इन्फोसिस, टीसीएस, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल, डॉक्टर रेड्डीज, भेल, आईटीसी, सन फार्मा, विप्रो, एचडीएफसी बैंक और आरआईएल में कुछ मुनाफा-वसूली दिखी जिससे सूचकांक में गिरावट आई।