Stock Market Closing: शेयर बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स 845 अंक उछला, निफ्टी 18000 के पार

Stock Market Closing Today: आज ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला है. 

Stock Market Closing: शेयर बाजार में छाई हरियाली, सेंसेक्स 845 अंक उछला, निफ्टी 18000 के पार

Stock Market Closing Today: सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज हरे निशान में बंद हुए हैं.

नई दिल्ली:

Stock Market Closing: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार (Share Market) शानदार बढ़त दर्ज करते हुए बंद हुआ है. आज 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 846.94 अंकों यानी 1.41% की तेजी के साथ 60,747.31 पर कारोबार का अंत किया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 230.20 अंकों यानी 1.29% की बढ़त दर्ज करते हुए 18,089.65 पर बंद हुआ. आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स आज हरे निशान में बंद हुए हैं.

 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई (NSE) पर एमएंडएम, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक सबसे ज्यादा लाभ हासिल करने वाले शेयरों में शामिल रहे. वहीं,  टाइटन कंपनी, बजाज फिनसर्व, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो और एचडीएफसी लाइफ के शेयर आज नुकसान में रहे. अगर सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आईटी, पावर, ऑयल, गैस और पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1-2 प्रतिशत की बढ़त हुई है. इसके अलावा बीएसई मिडकैप इंडेक्स में करीब 1 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की तेजी आई है.

आज ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों का असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला है. सेंसेक्स (Sensex)  247 अंकों की तेजी के साथ 60,147.07 के स्तर पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 94 अंक की बढ़त के साथ 17,952.55 के स्तर पर खुला. वहीं इसके बाद भी बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी रहा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आपको बता दें कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला लगातार जारी है.डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, दो से छह जनवरी के दौरान एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों से शुद्ध रूप से 5,872 करोड़ रुपये निकाले हैं. पिछले लगातार 11 सत्रों से एफपीआई (FPI) भारतीय बाजारों में बिकवाल बने हुए हैं. इस दौरान उन्होंने करीब 14,300 करोड़ रुपये के भारतीय शेयरों की बिक्री की है.