यह ख़बर 14 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार आज रहेंगे बंद

खास बातें

  • देश के प्रमुख शेयर बाजार बम्बई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बुधवार को बंद रहेंगे।
मुंबई:

देश के प्रमुख शेयर बाजार बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बुधवार को बंद रहेंगे।

शेयर बाजार दिवाली के मौके पर मंगलवार को भी बंद रहे। मंगलवार को शेयर बाजारों में 75 मिनट का मुहूर्त कारोबार सम्पन्न हुआ, जो 3.45 बजे अपराह्न् से शाम पांच बजे तक चला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विशेष मुहूर्त कारोबार में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक बीएसई का सेंसेक्स 51.47 अंकों की गिरावट के साथ 18,618.87 पर और एनएसई का निफ्टी 16.75 अंकों की गिरावट के साथ 5,666.95 पर बंद हुआ।