खास बातें
- देश के प्रमुख शेयर बाजार बम्बई स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बुधवार को बंद रहेंगे।
मुंबई: देश के प्रमुख शेयर बाजार बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) बुधवार को बंद रहेंगे।
शेयर बाजार दिवाली के मौके पर मंगलवार को भी बंद रहे। मंगलवार को शेयर बाजारों में 75 मिनट का मुहूर्त कारोबार सम्पन्न हुआ, जो 3.45 बजे अपराह्न् से शाम पांच बजे तक चला।
विशेष मुहूर्त कारोबार में मंगलवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक बीएसई का सेंसेक्स 51.47 अंकों की गिरावट के साथ 18,618.87 पर और एनएसई का निफ्टी 16.75 अंकों की गिरावट के साथ 5,666.95 पर बंद हुआ।