खास बातें
- देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 160.93 अंकों की तेजी के साथ 19,413.54 पर और निफ्टी 44.70 अंकों की तेजी के साथ 5,863.30 पर बंद हुआ।
मुंबई: देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 160.93 अंकों की तेजी के साथ 19,413.54 पर और निफ्टी 44.70 अंकों की तेजी के साथ 5,863.30 पर बंद हुआ।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30.56 अंकों की गिरावट के साथ 19,222.05 पर खुला और 160.93 अंकों यानी 0.84 फीसदी की तेजी के साथ 19,413.54 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 19,465.52 के ऊपरी 19,212.92 के निचले स्तर को छुआ।
नेशलन स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 17.30 अंकों की गिरावट के साथ 5,801.30 पर खुला और 44.70 अंकों यानी 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 5,863.30 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 5,878.00 के ऊपरी और 5,801.30 के निचले स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 30.74 अंकों की तेजी के साथ 6,440.81 पर और स्मॉलकैप 52.74 अंकों की तेजी के साथ 6,290.76 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 में से 10 सेक्टरों में तेजी रही। रियल्टी (1.68 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.66 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (1.59 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.34 फीसदी) और बैंकिंग (0.86 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।