यह ख़बर 06 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शेयर बाजार में तेजी का रुख

खास बातें

  • प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 11.79 अंक बढ़कर 19,698.61 पर और निफ्टी दो अंक की मामूली गिरावट के साथ 5,908 पर खुला।
Mumbai:

बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ खुले देश के शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 11.79 अंक बढ़कर 19,698.61 पर और निफ्टी दो अंक की मामूली गिरावट के साथ 5,908 पर खुला। सुबह करीब 9.25 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 93.48 अंक बढ़कर 19780.30 पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 26.80 अंक बढ़कर 5936.85 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर धातु, ऑटोमोबाइल्स और बिजली क्षेत्र के सूचकांकों में मजबूती का रुख रहा। वहीं बैंकिंग, पूंजीगत वस्तुएं और एफएमसीजी क्षेत्र के सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com