खास बातें
- शेयर बाजार सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 39.11 अंक और निफ्टी 14.90 अंक गिरकर खुला।
Mumbai: देश के शेयर बाजार सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को गिरावट के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 39.11 अंक और निफ्टी 14.90 अंक गिरकर खुला। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 39.11 अंक गिरकर 18,430.84 अंक पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 14.90 अंक गिरकर 5,516.10 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई पर पूंजीगत वस्तुओं और रियल्टी सूचकांकों के अलावा बाकी सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट रही। बिजली, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ खुले।