यह ख़बर 07 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 262 अंक टूटा

खास बातें

  • एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच फंडों की बिकवाली से बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 262 अंक से अधिक गिरावट के साथ खुला।
Mumbai:

राजनीतिक चिंता एवं अन्य एशियाई बाजारों में कमजोर रुख के बीच फंडों की बिकवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 262 अंक से अधिक गिरावट के साथ खुला। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स पिछले सत्र में 3.31 अंक टूटा था और यह 262.29 अंक टूटकर 18,224. 16 अंक पर खुला। इस दौरान बैंकिंग, ऑटो, मेटल और तेल एवं गैस शेयर बिकवाली दबाव में रहे। इसी तरह,नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 79.95 अंक की गिरावट के साथ 5,458. 80 अंक पर खुला। द्रमुक द्वारा कांग्रेस नीत सरकार से समर्थन वापस लेने के निर्णय से पैदा हुई राजनीतिक चिंता से कारोबारी धारणा कमजोर हुई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com